सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

क्या है 80-90 फीसदी डिस्काउंट का खेल, क्या कंपनियां सच में देती हैं इतना डिस्काउंट



त्योहारी सीजन आते ही हर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म आपको बड़े-बड़े डिस्काउंट ऑफर करने लगता है. ये छूट 80-90 परसेंट तक जा सकती हैं. फ्लिपकार्ट, अमेजन व मिंत्रा समेत कई ऑनलाइन बिक्री प्लेटफॉर्म्स पर आपको ये छूट देखने को मिल जाएगाी. सिर्फ ऑनलाइन ही नहीं ऑफलाइन मोड में भी आपको छूट ऑफर की जाती है. ऐसे में ये सवाल कई लोगों के मन में आता होगा कि आखिर ये होता कैसे है. क्या कंपनियां खुद को घाटे में डालकर ग्राहकों को फायदा दे रही होती हैं? नहीं ऐसा बिलकुल नहीं होता.

ज्यादा सामान बेचकर मुनाफा- मुनाफा कमाने के दो तरीके हैं. पहला तो ये कि आप कम सामान महंगा बेच दें. दूसरा कि आप सामान को थोड़ा स्ता कर के ज्यादा बेच दें. यहां दूसरी रणनीति इस्तेमाल होती है. दूसरे तरीके में रेट कम करके आप बहुत बड़ी संख्या में ग्राहकों को अपनी ओर खींच सकते हैं. चूंकि, त्योहारों में ज्यादा लोग खरीदारी करते हैं इसलिए ऐसा करना मुमकिन भी हो जाता है. कम दाम पर बेचने के बाद भी अंत में इनका मुनाफा पूरा होता है. बल्क में सामान बेचने से न सिर्फ कंपनी को मुनाफा होता है, बल्कि वेंडर का भी मुनाफा बढ़ जाता है.

सामान को ऊंचे दाम पर ही उतारना- कई बार कंपनियां दाम करने का भ्रम भी पैदा करती हैं. वह सामान को ऊंचे दामों पर ही बाजार में उतारती हैं और फिर उन पर छूट का दावा कर देती हैं. यह एक तरह का छल होता है लेकिन उस सामान की एमआरपी ही ऊंची रखी गई होती है इसलिए लोग इस बात को पकड़ नहीं पाते और उन्हें लगता है कि उन्हें छूट दी जा रही है. ये सारे फैक्टर मिलकर किसी सामान को 80-90 फीसदी तक डिस्काउंट वाला बना देते हैं.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Mission Raniganj Collection Day 1: इतने नोट छापे अक्षय कुमार की नयी फिल्म ने

अक्षय कुमार की और एक मूवी थिएटर में आ गयी है। टीनू सुरेश देसाई के डायरेक्शन में बनी फिल्म मिशन रानीगंज अक्षय कुमार की अब तक की फिल्मों से कुछ अलग है। इस मूवी की कहानी रियल लाइफ इंसीडेंट पर बनी है जिसमें अक्षय कुमार ने जसवंत सिंह गिल की भूमिका निभाई है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी हाईप रही थी। यह देखना दिलचस्बॉप होगा कि बॉक्स ऑफिस पर मूवी ने कितना कमाल दिखाया। एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Mission Rani Collection Day 1: अक्षय कुमार ने इस साल फिल्म 'ओएमजी 2' के जरिये लोगों को एक सीख देने की कोशिश की। उन्हें शिव के दूत के किरदार में काफी पसंद किया गया। इस फिल्म के बाद वह 1989 की कोयला खदान स्टोरी 'मिशन रानीगंज' बड़े पर्दे पर लेकर आए हैं। उन्होंने जसवंत सिंह गिल का रोल प्ले किया है, जिसने एक साथ छह दर्जन से ज्यादा मजदूरों की जान बचाई। कोयला खदान हादसे पर आधारित है मूवी 'मिशन राजीनंग' सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है। इसे ऑडियंस और क्रिटिक्स से मिक्स रिव्यू मिला है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर फिल्म को अधिकतर अच्छे रिस्पांस मिले हैं। हालांकि, यह मूवी भ...

वीवो Y56 5G स्मार्टफोन का सस्ता वैरिएंट लॉन्च:50MP कैमरे से अंधेरे में खींच सकेंगे दिन जैसी फोटो

टेक कंपनी वीवो (Vivo) ने आज (25 सितंबर) मिड रेंज सेगमेंट में वीवो Y56 5G स्मार्टफोन का सस्ता वैरिएंट लॉन्च किया है। फोन में सुपर नाइट कैमरा सेंसर दिया गया है, जिससे अंधेरे में दिन जैसी क्लियर फोटो और वीडियो लिए जा सकेंगे। इसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 SoC दिया गया है। वीवो Y56: प्राइस और अवेलेबलिटी स्मार्टफोन को इसी साल फरवरी में 19,999 रुपए की कीमत में 8GB रैम और 128GB की स्टोरेज के साथ सिंगल वैरिएंट में लॉन्च किया था। अब कंपनी ने इसका 4GB रैम और 128GB की स्टोरेज वाला नया वैरिएंट पेश किया है। इसकी बिक्री 15 फरवरी को ऑफलाइन शुरू की गई थी। इसे वीवो की ऑफिशियल वेबसाइट से भी खरीदा जा सकता है। इसमें ब्लैक इंजन और ऑरेंज शिमर कलर ऑप्शन मिलते हैं। वीवो Y56 5G स्पेसिफिकेशन डिस्प्ले :  Vivo Y56 5G स्मार्टफोन में 6.58 इंच की फुल HD+ (2408 × 1080) LCD स्क्रीन दी गई है। फोन 2.5D कर्व और एक फ्लैट फ्रेम डिस्प्ले सपोर्ट के साथ आता है। कैमरा :  वीवो Y56 के दो रियर पैनल पर डबल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें प्राइमरी लेंस 50MP का है जिसका अपर्चर f/1.8 है और सुपर नाइट मोड के साथ आता है। दूसरा ल...

महादेव ऐप ने लाखों लोगों को चूना कैसे लगा दिया?

जाने माने स्टार रणबीर कपूर, हीना खाना हुमा कुरैशी और और कॉमेड्यन  कपिल शर्मा ने महादेव ऐप का ऐड किया था. अब ED ने पूछताछ करने के लिए बुलाया है. बात की शुरुआत छत्तीसगढ़ के एक शहर से करते हैं. - भिलाई. सामान्य ज्ञान की किताबों में इस शहर को स्टील प्लांट के लिए जाना जाता था. आज से लगभग दसेक साल पहले इस भिलाई के नेहरू नगर मोहल्ले में एक जूस की दुकान हुआ करती थी. जूस की दुकान का नाम था महादेव जूस कॉर्नर. इस जूस की दुकान को चलाने वाले बंदे का नाम था सौरभ चंद्राकर. उम्र 28 साल. इस जूस की दुकान से कुछ ही दूरी पर एक टायर की दुकान भी हुआ करती थी. इस दुकान के मालिक का नाम  रवि उप्पल था. उम्र 43 साल. सौरभ और रवि दोस्त थे. दोनों का धंधा हिसाब से चलता रहा. लेकिन समय के साथ सौरभ और रवि को सट्टा लगाने की लत लग गई. ऑनलाइन सट्टेबाजी की लत. इसके लिए सौरभ और रवि ने ऐप स्टोर में आसानी से मिल जाने वाले ऐप्स का सहारा लिया. शुरुआत में छोटे-मोटे सट्टे लगे, फायदा हुआ. तो लगा कि जब छोटे सट्टे में फायदा है तो बड़े सट्टे में भी होगा. तो सट्टे में लगाया जाने वाला अमाउंट बड़ा होने लगा. लेकिन अब सट्टे में ...