सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

अक्टूबर, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

विराट कोहली बने दुनिया के नंबर-1 चेज मास्टर, तोड़े सचिन तेंदुलकर के 2 बड़े रिकॉर्ड्स

विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 85 रनों की पारी खेल सफल रन चेज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सचिन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। कोहली के नाम अब 92 पारियों में 88.98 की औसत के 5517 रन है। जहां मैटर बड़े होते हैं वहां किंग कोहली खड़े होते हैं....भारतीय पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया मैच के दौरान कोहली की विराट पारी देखने के बाद यह ट्वीट किया था। सहवाग की यह बात कोहली की पारी पर एकदम सही बैठती है। विराट ने कई मौकों पर दिखाया है कि जब सबसे ज्यादा मुश्किलों में होती है तो वह चट्टान की तरह खड़े हो जात हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी रविवार रात ऐसा ही कुछ देखने को मिला। भारत ने महज 2 के निजी स्कोर पर कप्तान रोहित शर्मा समेत ईशान किशन और श्रेयस अय्यर के रूप में तीन विकेट खो दिए थे। उस दौरान कोहली ने केएल राहुल के साथ 165 रनों की साझेदारी कर ना सिर्फ टीम को मुश्किल से निकाला बल्कि जीत की राह भी दिखाई। कोहली इस मैच में भले ही 15 रनों से अपने शतक से चूक गए हो, मगर उनकी यह पारी लंबे अरसे तक याद रखी जाएगी। अपनी इस पारी के दम पर विराट कोहली ने दुनिया के सबसे ...

भारत प्रभावशाली देश है, ‘आतंकवाद’ की चुनौती को जानता है: इजराइली दूत

गिलोन ने कहा, ‘‘हम उम्मीद करते हैं कि सबसे पहले, दुनिया के सभी देश सैकड़ों इजराइली नागरिकों, महिलाओं, पुरुषों, बुजुर्गों और बच्चों की अकारण की गई हत्या और अपहरण की घटनाओं की निंदा करेंगे. यह अस्वीकार्य है.’’ इजराइल (Israel) पर हमास (Hamas) के चरमपंथियों के हमलों के बीच, भारत में इजराइल के राजदूत नाओर गिलोन ने रविवार को कहा कि उनके देश को भारत से बहुत मजबूत समर्थन की आवश्यकता होगी, क्योंकि वह (भारत) एक प्रभावशाली देश है और ‘‘आतंकवाद की चुनौती'' को जानता है. गिलोन ने हमास चरमपंथियों के हमलों को ‘‘बेवजह किया गया हमला'' और ‘‘अस्वीकार्य'' बताया. उन्होंने कहा कि इजराइल इस चुनौती से खुद निपटेगा और अपराधियों को दंडित करेगा. इजराइल में किए गए हमास चरमपंथियों के हमलों में 600 से अधिक लोगों की मौत हो गई है और 2,000 से अधिक लोग घायल हो गए हैं. फलस्तीनी अधिकारियों ने बताया कि इजराइल के जवाबी हमलों में गाजा पट्टी में लगभग 200 लोगों की मौत हो गई है.  गिलोन ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान आरोप लगाया कि इन हमलों के पीछे ईरान का हाथ है और उसने ही हमास को हथियारों की आपूर्ति की....

कक्षा 10वीं, 12वीं स्टूडेंट्स के लिए बड़ी अपडेट, अब नहीं देने पड़ेंगे दो बार बोर्ड परीक्षा, जानें पूरी बात

 Board Exam 2024: शिक्षा मंत्रालय ने पिछले दिनों साल में दो बार बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन का ऐलान किया था. तब से स्टूडेंट इस बात को लेकर कंफ्यूजन हैं कि क्या उन्हें दोनों ही बार परीक्षा देनी होगी. पहली बोर्ड परीक्षा में पास होने पर दूसरे परीक्षा नहीं दी तो क्या होगा अगस्त में शिक्षा मंत्रालय ने न्यू करिकुलम फ्रेमवर्क (NCF) के तहत साल में दो बार बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन का ऐलान किया था. यह फ्रेमवर्क एग्जामिनेशन सिस्टम में बदलाव करने, बोर्ड एग्जाम को हौवा न बनाने के साथ-साथ स्टूडेंट के पास प्रतिशत को बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है. वहीं सीबीएसई बोर्ड, यूपी-बोर्ड, राजस्थान बोर्ड, एमपी बोर्ड समेत तमाम बोर्ड के स्टूडेंट में इस बात को लेकर कंफ्यूज है कि क्या बोर्ड परीक्षा में पास होने के बाद भी उन्हें बोर्ड द्वारा आयोजित दूसरी बोर्ड परीक्षा में भाग लेना होगा. अब स्टूडेंट के कंफ्यूजन पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि छात्रों के लिए साल में दो बार कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा देना अनिवार्य नहीं होगा. यह ऑप्शन मात्र स्टूडेंट के तनाव को कम करने के लिए किया...

आखिर हमास ने क्यों किया इजरायल पर इतना तगड़ा हमला, जानें सबकुछ

फिलिस्तीनी समूह हमास ने शनिवार तड़के इजरायल के खिलाफ पिछले तीन सालों में अब तक का सबसे बड़ा हमला किया है. हमास ने इसे ऑपरेशन अक्सा फ्लड नाम देते हुआ कहा है कि उसने पांच हजार रॉकेट दागे हैं जबकि इजरायल  ने स्वीकार किया है कि समाल के लड़ाके उसके क्षेत्र में घुस आए हैं. यह केवल शुरुआत भर थी. इसके बाद इजरायल ने भी इसे एक्ट वॉर कारर देते हुए जवाबी हमला किया जिससे एक युद्ध की शुरुआत हो गई है. लेकिन आखिर हमास ने इजरायल पर हमला क्यों किया और उसने अभी के समय का चयन क्यों किया है ऐसे कई सवाल जिन्हें जानना जरूरी है. अभी क्या है स्थिति फिलहाल इस हमले से इजरायल और हमास एक दूसरे के खिलाफ बढ़ती हुई हिंसा के चक्र में उलझ गए हैं.  शनिवार को अचानक हुए हमले में हमास ने गाजा पट्टी से हवा, जमीन और पानी हर तरफ से हमला किया  जिसके बाद इजरायल ने भी जवाबी पश्चिमी तट पर जवाबी हमला किया. कब हुआ था हमला इससे पहले हमास ने 2021 में 11 दिन के युद्ध में इतने बड़े स्तर पर हमला किया था, जिसके बाद का यह सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है. इजराइली सेना के प्रवक्ता डेनियल हगारी ने हमले के बारे में बताते हुए कहा क...

सुबह भूल जाते हैं रात को देखे सपने, एक नहीं कई होते हैं इसके कारण

सुबह उठने के बाद अक्सर हमें यह तो याद रहता है कि हमने कोई सपना देखा था. लेकिन यह याद नहीं रहता कि वह सपना क्या था. मनोविज्ञान के मुताबिक यह एक आम बात है और ऐसा होने की एक नहीं कई वजह हैं. इसके पीछे सपनों का सच्चाई से कोई तालमेलन ना होने से लेकर मानव मस्तिष्क याद्दाश्त की प्रक्रिया तक के कई कारण होते हैं. सपने इंसानों के जीवन में हमेशा ही रहस्य बने रहते हैं. सपनों का महत्व होता है या नहीं इस पर ज्योतिष और अन्य तरह के शास्त्र तो व्याख्या करते हैं, यहां तक कि भारत में तो स्वप्न शास्त्र तक है जो सपनों के अर्थों की व्याख्या करता है, लेकिन इस पर मनोविज्ञान तक बंटा हुआ है. सपनों पर कम अध्ययन नहीं हुए हैं और अब भी हो रहे हैं. सपनों को लेकर एक कई सवालों में एक अहम सवाल है कि आखिर ऐसा क्यों होता है कि इंसान रात को देखे हुए सपने सुबह उठते ही भूल जाता है. इसके कई वैज्ञानिक कारण हैं. मनोविज्ञान के अनुसार सपनों का संबंध याद्दाश्य मजूबत करने , समस्या हल करने की क्षमता को बेहतर करने, और भावनाओं के विनियमन से है. सपने नींद की खास अवस्था जिसे रैपिड आई मूवनमेंट या आरईएम या रेम कहते हैं. रात में कुल चार स...

क्या है 80-90 फीसदी डिस्काउंट का खेल, क्या कंपनियां सच में देती हैं इतना डिस्काउंट

त्योहारी सीजन आते ही हर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म आपको बड़े-बड़े डिस्काउंट ऑफर करने लगता है. ये छूट 80-90 परसेंट तक जा सकती हैं. फ्लिपकार्ट, अमेजन व मिंत्रा समेत कई ऑनलाइन बिक्री प्लेटफॉर्म्स पर आपको ये छूट देखने को मिल जाएगाी. सिर्फ ऑनलाइन ही नहीं ऑफलाइन मोड में भी आपको छूट ऑफर की जाती है. ऐसे में ये सवाल कई लोगों के मन में आता होगा कि आखिर ये होता कैसे है. क्या कंपनियां खुद को घाटे में डालकर ग्राहकों को फायदा दे रही होती हैं? नहीं ऐसा बिलकुल नहीं होता. ज्यादा सामान बेचकर मुनाफा- मुनाफा कमाने के दो तरीके हैं. पहला तो ये कि आप कम सामान महंगा बेच दें. दूसरा कि आप सामान को थोड़ा स्ता कर के ज्यादा बेच दें. यहां दूसरी रणनीति इस्तेमाल होती है. दूसरे तरीके में रेट कम करके आप बहुत बड़ी संख्या में ग्राहकों को अपनी ओर खींच सकते हैं. चूंकि, त्योहारों में ज्यादा लोग खरीदारी करते हैं इसलिए ऐसा करना मुमकिन भी हो जाता है. कम दाम पर बेचने के बाद भी अंत में इनका मुनाफा पूरा होता है. बल्क में सामान बेचने से न सिर्फ कंपनी को मुनाफा होता है, बल्कि वेंडर का भी मुनाफा बढ़ जाता है. सामान को ऊंचे दाम पर ही उतारना- क...

Asian Games 2023, 100 Medals: भारत ने रचा इतिहास, जानिए किस खिलाड़ी ने जीता कौन सा पदक

Asian Games 2023: भारत ने एशियन गेम्स के 19वें संस्करण में इतिहास रच दिया है. भारतीय दल ने एशियाई खेलों में सौ पदक पूरे कर लिए हैं. भारत के लिए 100वां पदक महिला कबड्डी टीम ने चीनी ताइपै को हराकर जीता. भारत ने इससे पहले कभी भी एशियाड में 100 पदक नहीं जीते थे. भारत ने एशियन गेम्स के 19वें संस्करण में इतिहास रच दिया है. भारतीय दल ने एशियाई खेलों में सौ पदक पूरे कर लिए हैं. भारत के लिए 100वां पदक महिला कबड्डी टीम ने चीनी ताइपै को हराकर जीता. भारत ने इससे पहले कभी भी एशियाड में 100 पदक नहीं जीते थे. साल 1951 के बाद से ऐसा पहली बार हुआ है जब भारत ने टूर्नामेंट में 100 पदक जीते हैं. भारत के लिए इस बार तीरंदाजी, शूटिंग और एथलेटिक्स टीम ने शानदार प्रदर्शन किया. इस बार इन्हीं खेलों ने भारत को सबसे अधिक मेडल दिलाए हैं. भारत ने अब तक कुल 25 गोल्ड अपने नाम किए है. भारत ने इससे पहले 22 गोल्ड अपने नाम किए थे. घुड़सवारी में भी भारत ने 42 साल बाद पदक अपने नाम किया. इसके अलावा भारतीय टीम ने बैडमिंटन में भी ऐतिहासिक सिल्वर मेडल अपने नाम किया. 1. शूटिंग, महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम: मेहुली घोष, रमिता...

Nobel Prize 2023: ईरान की नरगिस मोहम्मदी को मिला शांति का नोबेल पुरस्कार, जानें क्यों मिला अवॉर्ड

साल 2023 का नोबेल शांति पुरस्कार नरगिस मोहम्मदी को दिया गया। नरगिस मोहम्मदी को ईरान में महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ उनकी लड़ाई और मानवाधिकारों और स्वतंत्रता को बढ़ावा देने के लिए दिया गया है। बता दें कि नोबल पुरस्कार दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक है। इससे पहले गुरुवार को नॉर्वेजियन लेखक जॉन फॉसे को साहित्य क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार दिया गया। साल 2023 का नोबेल शांति पुरस्कार ईरान की मानवाधिकार कार्यकर्ता नरगिस मोहम्मदी को दिया गया। नरगिस मोहम्मदी को ईरान में महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ उनकी लड़ाई और मानवाधिकारों और स्वतंत्रता को बढ़ावा देने के लिए दिया गया है। बता दें कि नोबल पुरस्कार दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक है। इससे पहले गुरुवार को नॉर्वेजियन लेखक जॉन फॉसे को साहित्य क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार दिया गया। जॉन फॉसे को उनके नए नाटकों और गद्य के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जो अनकही को आवाज देते हैं। 'अवॉर्ड मोहम्मदी के साथ पूरे आंदोलन के काम को मान्यता देता है' नोबेल समिति के अध्यक्ष बेरिट रीस-एंडरसन ने कहा, "यह पुरस्कार स...

Mission Raniganj Collection Day 1: इतने नोट छापे अक्षय कुमार की नयी फिल्म ने

अक्षय कुमार की और एक मूवी थिएटर में आ गयी है। टीनू सुरेश देसाई के डायरेक्शन में बनी फिल्म मिशन रानीगंज अक्षय कुमार की अब तक की फिल्मों से कुछ अलग है। इस मूवी की कहानी रियल लाइफ इंसीडेंट पर बनी है जिसमें अक्षय कुमार ने जसवंत सिंह गिल की भूमिका निभाई है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी हाईप रही थी। यह देखना दिलचस्बॉप होगा कि बॉक्स ऑफिस पर मूवी ने कितना कमाल दिखाया। एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Mission Rani Collection Day 1: अक्षय कुमार ने इस साल फिल्म 'ओएमजी 2' के जरिये लोगों को एक सीख देने की कोशिश की। उन्हें शिव के दूत के किरदार में काफी पसंद किया गया। इस फिल्म के बाद वह 1989 की कोयला खदान स्टोरी 'मिशन रानीगंज' बड़े पर्दे पर लेकर आए हैं। उन्होंने जसवंत सिंह गिल का रोल प्ले किया है, जिसने एक साथ छह दर्जन से ज्यादा मजदूरों की जान बचाई। कोयला खदान हादसे पर आधारित है मूवी 'मिशन राजीनंग' सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है। इसे ऑडियंस और क्रिटिक्स से मिक्स रिव्यू मिला है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर फिल्म को अधिकतर अच्छे रिस्पांस मिले हैं। हालांकि, यह मूवी भ...

महादेव ऐप ने लाखों लोगों को चूना कैसे लगा दिया?

जाने माने स्टार रणबीर कपूर, हीना खाना हुमा कुरैशी और और कॉमेड्यन  कपिल शर्मा ने महादेव ऐप का ऐड किया था. अब ED ने पूछताछ करने के लिए बुलाया है. बात की शुरुआत छत्तीसगढ़ के एक शहर से करते हैं. - भिलाई. सामान्य ज्ञान की किताबों में इस शहर को स्टील प्लांट के लिए जाना जाता था. आज से लगभग दसेक साल पहले इस भिलाई के नेहरू नगर मोहल्ले में एक जूस की दुकान हुआ करती थी. जूस की दुकान का नाम था महादेव जूस कॉर्नर. इस जूस की दुकान को चलाने वाले बंदे का नाम था सौरभ चंद्राकर. उम्र 28 साल. इस जूस की दुकान से कुछ ही दूरी पर एक टायर की दुकान भी हुआ करती थी. इस दुकान के मालिक का नाम  रवि उप्पल था. उम्र 43 साल. सौरभ और रवि दोस्त थे. दोनों का धंधा हिसाब से चलता रहा. लेकिन समय के साथ सौरभ और रवि को सट्टा लगाने की लत लग गई. ऑनलाइन सट्टेबाजी की लत. इसके लिए सौरभ और रवि ने ऐप स्टोर में आसानी से मिल जाने वाले ऐप्स का सहारा लिया. शुरुआत में छोटे-मोटे सट्टे लगे, फायदा हुआ. तो लगा कि जब छोटे सट्टे में फायदा है तो बड़े सट्टे में भी होगा. तो सट्टे में लगाया जाने वाला अमाउंट बड़ा होने लगा. लेकिन अब सट्टे में ...

क्या फुकरे 3 की वजह से जवान की गती कम हो जाएगी ?

शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की 'जवान' (Jawan) ने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए थिएटर्स में भीड़ अभी तक जुटाए रखी है। चौथे हफ्ते की शुरुआत करने जा रही 'जवान' के सामने अब थिएटर्स में कई नई फिल्में पहुंचीं। लग रहा है अब जवान की रफ़्तार शायद कम होने वाली है क्युकी कॉमेडी जॉनर की एक फील्म रिलीज़ हो गयी है।  बॉलीवुड की सबसे हिट कॉमेडी फ्रैंचाइजी 'फुकरे' (Fukrey) का तीसरा पार्ट थिएटर्स में रिलीज हुआ। 'फुकरे 3' से ऑडियंस को मजेदार कॉमेडी की उम्मीद थी, जिसे फिल्म ने पूरा कर दिया। ओपनिंग के दिन फिल्म की कमाई बता रही है कि जनता इसे पसंद कर रही है। फिल्म ने गुरुवार को 8 से 9 करोड़ रुपये के बीच कलेक्शन किया है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि 'फुकरे 3' 2500 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है और इस हिसाब से इसकी शुरुआत बहुत सॉलिड है। फिल्म को मिक्स रिव्यू मिले हैं ,लेकिन दर्शकों में इसकी क्रेजी कॉमेडी को लेकर अच्छा रिस्पॉन्स है। दिमाग मत लगाइएगा अगर आपको सिर्फ एंटरटेन होना है तो, चूचा फिल्म की जान हैं और वरुण ने अपने स्टाइल में गजब का काम किया है। उन्हें देखते ही आपकी हंसी छूट ज...

आलिया-कियारा से कॉपी था परिणीति का ब्राइडल लुक? सुनिए स्टाइलिस्ट निधि का जवाब

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी पिछले दिनों काफी चर्चा में रही। एक्ट्रेस के लुक से लेकर उनके वेडिंग वेन्यू और गेस्ट लिस्ट तक की खूब चर्चा हुई। जब शादी की तस्वीरें सामने आईं तो बहुत से लोगों ने एक्ट्रेस के वेडिंग लुक को ट्रोल किया। लोगों ने आरोप लगाया कि परिणीति का वेडिंग लुक आलिया भट्ट और कियारा आडवाणी के वेडिंग लुक से इंस्पायर्ड और कॉपी था। अब एक इंटरव्यू में परिणीति का वेडिंग लुक डिजाइन करने वालीं स्टाइलिस्ट निधि अग्रवाल और श्रद्धा लखानी इन सवालों के जवाब दिए हैं। कोई दुल्हन दूसरी से रेफरेंस नहीं लेती है वेडिंग लुक पर कॉपी किए जाने के आरोपों और ट्रोलिंग के सवाल पर निधि ने TOI के साथ बातचीत में कहा, "मुझे लगता है कि कोई भी दो दुल्हनें एक जैसी नहीं दिखती हैं। यहां पर मैं बायस नहीं हो रही हैं बल्कि मुझे सच में निजी तौर पर ऐसा लगता है। मुझे नहीं लगता है कि कोई भी दुल्हन किसी और दुल्हन की फोटो को रेफरेंस के लिए देखेगी, क्योंकि हर कोई बहुत अलग होता है। लोग हमेशा जानते हैं कि उनके लिए क्या जंचेगा। यह वो चीज नहीं है जिसे आप रातों-रात सोच लेंगे।" कॉपी के आरोपों...