सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आलिया-कियारा से कॉपी था परिणीति का ब्राइडल लुक? सुनिए स्टाइलिस्ट निधि का जवाब

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी पिछले दिनों काफी चर्चा में रही। एक्ट्रेस के लुक से लेकर उनके वेडिंग वेन्यू और गेस्ट लिस्ट तक की खूब चर्चा हुई। जब शादी की तस्वीरें सामने आईं तो बहुत से लोगों ने एक्ट्रेस के वेडिंग लुक को ट्रोल किया। लोगों ने आरोप लगाया कि परिणीति का वेडिंग लुक आलिया भट्ट और कियारा आडवाणी के वेडिंग लुक से इंस्पायर्ड और कॉपी था। अब एक इंटरव्यू में परिणीति का वेडिंग लुक डिजाइन करने वालीं स्टाइलिस्ट निधि अग्रवाल और श्रद्धा लखानी इन सवालों के जवाब दिए हैं।

कोई दुल्हन दूसरी से रेफरेंस नहीं लेती है

वेडिंग लुक पर कॉपी किए जाने के आरोपों और ट्रोलिंग के सवाल पर निधि ने TOI के साथ बातचीत में कहा, "मुझे लगता है कि कोई भी दो दुल्हनें एक जैसी नहीं दिखती हैं। यहां पर मैं बायस नहीं हो रही हैं बल्कि मुझे सच में निजी तौर पर ऐसा लगता है। मुझे नहीं लगता है कि कोई भी दुल्हन किसी और दुल्हन की फोटो को रेफरेंस के लिए देखेगी, क्योंकि हर कोई बहुत अलग होता है। लोग हमेशा जानते हैं कि उनके लिए क्या जंचेगा। यह वो चीज नहीं है जिसे आप रातों-रात सोच लेंगे।"


कॉपी के आरोपों पर क्या बोलीं स्टाइलिस्ट

निधि ने बताया, "मुझे लगता है कि हम सभी इस खास दिन के बारे में सोचते हैं और हमें चीजें पता होती हैं कि रंग कौन सा होगा, लुक क्या होगा और फील क्या होगा, और हर किसी के लिए अपने आप में अलग होता है। मुझे लगता है कि किसी दुल्हन के लुक को इस तरह ट्रोल किया जाना गलत है। अगर मैं इन सारी तस्वीरों को देखूं तो मुझे नहीं लगता है कि कोई किसी को कॉपी करने की कोशिश कर रहा है।"

परिणीति की एंट्री पर भी उठे थे सवाल

परिणीति की शादी के वीडियो सामने आए तो लोगों ने उनकी एंट्री पर बात की। इस बारे में श्रद्धा ने कहा, "मुझे लगता है कि लुक को लेकर की गई तुलनाएं हकीकत से बहुत दूर हैं, यह सच सामने आएगा। बहुत से लोग एंट्री के बारे में बात कर रहे हैं। उसने अपना खुद का गाना गाया था। इससे पहले किसने ऐसा किया है?" बहुत से लोग कह रहे हैं कि परिणीति ने बिंदी नहीं लगाई है।

परिणीति ने क्यों नहीं लगाई थी बिंदी?

परिणीति की शादी की तस्वीरें इसलिए भी ट्रोल हुईं क्योंकि उन्होंने बिंदी नहीं लगाई थी। इस बारे में जवाब देते हुए निधि ने कहा, "हमने लुक और फील के बारे में चीजें तय करने से पहले बहुत सारे ट्रायल किए थे और हमें लगा कि हमें उसका लुक कंप्लीट करने के लिए बिंदी की जरूरत नहीं है। हमारे लिए वह बिना बिंदी के ही कंप्लीट लुक था। हमें लगता है कि परिणीति बहुत कूल ब्राइड थी।"

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Mission Raniganj Collection Day 1: इतने नोट छापे अक्षय कुमार की नयी फिल्म ने

अक्षय कुमार की और एक मूवी थिएटर में आ गयी है। टीनू सुरेश देसाई के डायरेक्शन में बनी फिल्म मिशन रानीगंज अक्षय कुमार की अब तक की फिल्मों से कुछ अलग है। इस मूवी की कहानी रियल लाइफ इंसीडेंट पर बनी है जिसमें अक्षय कुमार ने जसवंत सिंह गिल की भूमिका निभाई है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी हाईप रही थी। यह देखना दिलचस्बॉप होगा कि बॉक्स ऑफिस पर मूवी ने कितना कमाल दिखाया। एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Mission Rani Collection Day 1: अक्षय कुमार ने इस साल फिल्म 'ओएमजी 2' के जरिये लोगों को एक सीख देने की कोशिश की। उन्हें शिव के दूत के किरदार में काफी पसंद किया गया। इस फिल्म के बाद वह 1989 की कोयला खदान स्टोरी 'मिशन रानीगंज' बड़े पर्दे पर लेकर आए हैं। उन्होंने जसवंत सिंह गिल का रोल प्ले किया है, जिसने एक साथ छह दर्जन से ज्यादा मजदूरों की जान बचाई। कोयला खदान हादसे पर आधारित है मूवी 'मिशन राजीनंग' सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है। इसे ऑडियंस और क्रिटिक्स से मिक्स रिव्यू मिला है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर फिल्म को अधिकतर अच्छे रिस्पांस मिले हैं। हालांकि, यह मूवी भ...

वीवो Y56 5G स्मार्टफोन का सस्ता वैरिएंट लॉन्च:50MP कैमरे से अंधेरे में खींच सकेंगे दिन जैसी फोटो

टेक कंपनी वीवो (Vivo) ने आज (25 सितंबर) मिड रेंज सेगमेंट में वीवो Y56 5G स्मार्टफोन का सस्ता वैरिएंट लॉन्च किया है। फोन में सुपर नाइट कैमरा सेंसर दिया गया है, जिससे अंधेरे में दिन जैसी क्लियर फोटो और वीडियो लिए जा सकेंगे। इसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 SoC दिया गया है। वीवो Y56: प्राइस और अवेलेबलिटी स्मार्टफोन को इसी साल फरवरी में 19,999 रुपए की कीमत में 8GB रैम और 128GB की स्टोरेज के साथ सिंगल वैरिएंट में लॉन्च किया था। अब कंपनी ने इसका 4GB रैम और 128GB की स्टोरेज वाला नया वैरिएंट पेश किया है। इसकी बिक्री 15 फरवरी को ऑफलाइन शुरू की गई थी। इसे वीवो की ऑफिशियल वेबसाइट से भी खरीदा जा सकता है। इसमें ब्लैक इंजन और ऑरेंज शिमर कलर ऑप्शन मिलते हैं। वीवो Y56 5G स्पेसिफिकेशन डिस्प्ले :  Vivo Y56 5G स्मार्टफोन में 6.58 इंच की फुल HD+ (2408 × 1080) LCD स्क्रीन दी गई है। फोन 2.5D कर्व और एक फ्लैट फ्रेम डिस्प्ले सपोर्ट के साथ आता है। कैमरा :  वीवो Y56 के दो रियर पैनल पर डबल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें प्राइमरी लेंस 50MP का है जिसका अपर्चर f/1.8 है और सुपर नाइट मोड के साथ आता है। दूसरा ल...

महादेव ऐप ने लाखों लोगों को चूना कैसे लगा दिया?

जाने माने स्टार रणबीर कपूर, हीना खाना हुमा कुरैशी और और कॉमेड्यन  कपिल शर्मा ने महादेव ऐप का ऐड किया था. अब ED ने पूछताछ करने के लिए बुलाया है. बात की शुरुआत छत्तीसगढ़ के एक शहर से करते हैं. - भिलाई. सामान्य ज्ञान की किताबों में इस शहर को स्टील प्लांट के लिए जाना जाता था. आज से लगभग दसेक साल पहले इस भिलाई के नेहरू नगर मोहल्ले में एक जूस की दुकान हुआ करती थी. जूस की दुकान का नाम था महादेव जूस कॉर्नर. इस जूस की दुकान को चलाने वाले बंदे का नाम था सौरभ चंद्राकर. उम्र 28 साल. इस जूस की दुकान से कुछ ही दूरी पर एक टायर की दुकान भी हुआ करती थी. इस दुकान के मालिक का नाम  रवि उप्पल था. उम्र 43 साल. सौरभ और रवि दोस्त थे. दोनों का धंधा हिसाब से चलता रहा. लेकिन समय के साथ सौरभ और रवि को सट्टा लगाने की लत लग गई. ऑनलाइन सट्टेबाजी की लत. इसके लिए सौरभ और रवि ने ऐप स्टोर में आसानी से मिल जाने वाले ऐप्स का सहारा लिया. शुरुआत में छोटे-मोटे सट्टे लगे, फायदा हुआ. तो लगा कि जब छोटे सट्टे में फायदा है तो बड़े सट्टे में भी होगा. तो सट्टे में लगाया जाने वाला अमाउंट बड़ा होने लगा. लेकिन अब सट्टे में ...