विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 85 रनों की पारी खेल सफल रन चेज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सचिन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। कोहली के नाम अब 92 पारियों में 88.98 की औसत के 5517 रन है। जहां मैटर बड़े होते हैं वहां किंग कोहली खड़े होते हैं....भारतीय पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया मैच के दौरान कोहली की विराट पारी देखने के बाद यह ट्वीट किया था। सहवाग की यह बात कोहली की पारी पर एकदम सही बैठती है। विराट ने कई मौकों पर दिखाया है कि जब सबसे ज्यादा मुश्किलों में होती है तो वह चट्टान की तरह खड़े हो जात हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी रविवार रात ऐसा ही कुछ देखने को मिला। भारत ने महज 2 के निजी स्कोर पर कप्तान रोहित शर्मा समेत ईशान किशन और श्रेयस अय्यर के रूप में तीन विकेट खो दिए थे। उस दौरान कोहली ने केएल राहुल के साथ 165 रनों की साझेदारी कर ना सिर्फ टीम को मुश्किल से निकाला बल्कि जीत की राह भी दिखाई। कोहली इस मैच में भले ही 15 रनों से अपने शतक से चूक गए हो, मगर उनकी यह पारी लंबे अरसे तक याद रखी जाएगी। अपनी इस पारी के दम पर विराट कोहली ने दुनिया के सबसे ...
गिलोन ने कहा, ‘‘हम उम्मीद करते हैं कि सबसे पहले, दुनिया के सभी देश सैकड़ों इजराइली नागरिकों, महिलाओं, पुरुषों, बुजुर्गों और बच्चों की अकारण की गई हत्या और अपहरण की घटनाओं की निंदा करेंगे. यह अस्वीकार्य है.’’ इजराइल (Israel) पर हमास (Hamas) के चरमपंथियों के हमलों के बीच, भारत में इजराइल के राजदूत नाओर गिलोन ने रविवार को कहा कि उनके देश को भारत से बहुत मजबूत समर्थन की आवश्यकता होगी, क्योंकि वह (भारत) एक प्रभावशाली देश है और ‘‘आतंकवाद की चुनौती'' को जानता है. गिलोन ने हमास चरमपंथियों के हमलों को ‘‘बेवजह किया गया हमला'' और ‘‘अस्वीकार्य'' बताया. उन्होंने कहा कि इजराइल इस चुनौती से खुद निपटेगा और अपराधियों को दंडित करेगा. इजराइल में किए गए हमास चरमपंथियों के हमलों में 600 से अधिक लोगों की मौत हो गई है और 2,000 से अधिक लोग घायल हो गए हैं. फलस्तीनी अधिकारियों ने बताया कि इजराइल के जवाबी हमलों में गाजा पट्टी में लगभग 200 लोगों की मौत हो गई है. गिलोन ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान आरोप लगाया कि इन हमलों के पीछे ईरान का हाथ है और उसने ही हमास को हथियारों की आपूर्ति की....