सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भारत प्रभावशाली देश है, ‘आतंकवाद’ की चुनौती को जानता है: इजराइली दूत

गिलोन ने कहा, ‘‘हम उम्मीद करते हैं कि सबसे पहले, दुनिया के सभी देश सैकड़ों इजराइली नागरिकों, महिलाओं, पुरुषों, बुजुर्गों और बच्चों की अकारण की गई हत्या और अपहरण की घटनाओं की निंदा करेंगे. यह अस्वीकार्य है.’’


इजराइल (Israel) पर हमास (Hamas) के चरमपंथियों के हमलों के बीच, भारत में इजराइल के राजदूत नाओर गिलोन ने रविवार को कहा कि उनके देश को भारत से बहुत मजबूत समर्थन की आवश्यकता होगी, क्योंकि वह (भारत) एक प्रभावशाली देश है और ‘‘आतंकवाद की चुनौती'' को जानता है. गिलोन ने हमास चरमपंथियों के हमलों को ‘‘बेवजह किया गया हमला'' और ‘‘अस्वीकार्य'' बताया. उन्होंने कहा कि इजराइल इस चुनौती से खुद निपटेगा और अपराधियों को दंडित करेगा. इजराइल में किए गए हमास चरमपंथियों के हमलों में 600 से अधिक लोगों की मौत हो गई है और 2,000 से अधिक लोग घायल हो गए हैं. फलस्तीनी अधिकारियों ने बताया कि इजराइल के जवाबी हमलों में गाजा पट्टी में लगभग 200 लोगों की मौत हो गई है. 


गिलोन ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान आरोप लगाया कि इन हमलों के पीछे ईरान का हाथ है और उसने ही हमास को हथियारों की आपूर्ति की. गिलोन ने कहा कि उनके देश को ‘‘हमारे भारतीय मित्रों'' के बहुत मजबूत समर्थन की आवश्यकता होगी. उन्होंने कहा, ‘‘भारत दुनिया का एक बहुत प्रभावशाली देश है. यह एक ऐसा देश है, जो आतंकवाद (के दर्द) से परिचित है और इस संकट को समझता है.''


उन्होंने कहा कि इस समय इजराइल के प्रति भारत का समर्थन ‘‘अनभिज्ञता के बजाय आतंकवाद की गहरी समझ'' पर आधारित है. 


उन्होंने कहा, ‘‘हमें भारत से बड़ा समर्थन मिला है.''


गिलोन ने कहा, ‘‘हम उम्मीद करते हैं कि सबसे पहले, दुनिया के सभी देश सैकड़ों इजराइली नागरिकों, महिलाओं, पुरुषों, बुजुर्गों और बच्चों की अकारण की गई हत्या और अपहरण की घटनाओं की निंदा करेंगे. यह अस्वीकार्य है.''


इजराइली राजदूत ने एक सवाल के जवाब में कहा कि अब मध्यस्थता का समय नहीं है और अब ‘‘आतंकवाद'' के खिलाफ कार्रवाई करने का समय है. 


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमास चरमपंथियों के हमले के मद्देनजर शनिवार को इजराइल के प्रति एकजुटता व्यक्त की थी. 


मोदी ने इज़राइल पर हुए हमास के हमले को 'आतंकवादी हमला' करार देते हुए इसकी निंदा की थी. 


मोदी ने कहा था, 'इजराइल में आतंकवादी हमलों की खबर से स्तब्ध हूं. हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं निर्दोष पीड़ित परिवारों के साथ हैं. इस कठिन घड़ी में हम इजराइल के साथ एकजुटता से खड़े हैं.'

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Mission Raniganj Collection Day 1: इतने नोट छापे अक्षय कुमार की नयी फिल्म ने

अक्षय कुमार की और एक मूवी थिएटर में आ गयी है। टीनू सुरेश देसाई के डायरेक्शन में बनी फिल्म मिशन रानीगंज अक्षय कुमार की अब तक की फिल्मों से कुछ अलग है। इस मूवी की कहानी रियल लाइफ इंसीडेंट पर बनी है जिसमें अक्षय कुमार ने जसवंत सिंह गिल की भूमिका निभाई है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी हाईप रही थी। यह देखना दिलचस्बॉप होगा कि बॉक्स ऑफिस पर मूवी ने कितना कमाल दिखाया। एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Mission Rani Collection Day 1: अक्षय कुमार ने इस साल फिल्म 'ओएमजी 2' के जरिये लोगों को एक सीख देने की कोशिश की। उन्हें शिव के दूत के किरदार में काफी पसंद किया गया। इस फिल्म के बाद वह 1989 की कोयला खदान स्टोरी 'मिशन रानीगंज' बड़े पर्दे पर लेकर आए हैं। उन्होंने जसवंत सिंह गिल का रोल प्ले किया है, जिसने एक साथ छह दर्जन से ज्यादा मजदूरों की जान बचाई। कोयला खदान हादसे पर आधारित है मूवी 'मिशन राजीनंग' सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है। इसे ऑडियंस और क्रिटिक्स से मिक्स रिव्यू मिला है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर फिल्म को अधिकतर अच्छे रिस्पांस मिले हैं। हालांकि, यह मूवी भ...

वीवो Y56 5G स्मार्टफोन का सस्ता वैरिएंट लॉन्च:50MP कैमरे से अंधेरे में खींच सकेंगे दिन जैसी फोटो

टेक कंपनी वीवो (Vivo) ने आज (25 सितंबर) मिड रेंज सेगमेंट में वीवो Y56 5G स्मार्टफोन का सस्ता वैरिएंट लॉन्च किया है। फोन में सुपर नाइट कैमरा सेंसर दिया गया है, जिससे अंधेरे में दिन जैसी क्लियर फोटो और वीडियो लिए जा सकेंगे। इसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 SoC दिया गया है। वीवो Y56: प्राइस और अवेलेबलिटी स्मार्टफोन को इसी साल फरवरी में 19,999 रुपए की कीमत में 8GB रैम और 128GB की स्टोरेज के साथ सिंगल वैरिएंट में लॉन्च किया था। अब कंपनी ने इसका 4GB रैम और 128GB की स्टोरेज वाला नया वैरिएंट पेश किया है। इसकी बिक्री 15 फरवरी को ऑफलाइन शुरू की गई थी। इसे वीवो की ऑफिशियल वेबसाइट से भी खरीदा जा सकता है। इसमें ब्लैक इंजन और ऑरेंज शिमर कलर ऑप्शन मिलते हैं। वीवो Y56 5G स्पेसिफिकेशन डिस्प्ले :  Vivo Y56 5G स्मार्टफोन में 6.58 इंच की फुल HD+ (2408 × 1080) LCD स्क्रीन दी गई है। फोन 2.5D कर्व और एक फ्लैट फ्रेम डिस्प्ले सपोर्ट के साथ आता है। कैमरा :  वीवो Y56 के दो रियर पैनल पर डबल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें प्राइमरी लेंस 50MP का है जिसका अपर्चर f/1.8 है और सुपर नाइट मोड के साथ आता है। दूसरा ल...

महादेव ऐप ने लाखों लोगों को चूना कैसे लगा दिया?

जाने माने स्टार रणबीर कपूर, हीना खाना हुमा कुरैशी और और कॉमेड्यन  कपिल शर्मा ने महादेव ऐप का ऐड किया था. अब ED ने पूछताछ करने के लिए बुलाया है. बात की शुरुआत छत्तीसगढ़ के एक शहर से करते हैं. - भिलाई. सामान्य ज्ञान की किताबों में इस शहर को स्टील प्लांट के लिए जाना जाता था. आज से लगभग दसेक साल पहले इस भिलाई के नेहरू नगर मोहल्ले में एक जूस की दुकान हुआ करती थी. जूस की दुकान का नाम था महादेव जूस कॉर्नर. इस जूस की दुकान को चलाने वाले बंदे का नाम था सौरभ चंद्राकर. उम्र 28 साल. इस जूस की दुकान से कुछ ही दूरी पर एक टायर की दुकान भी हुआ करती थी. इस दुकान के मालिक का नाम  रवि उप्पल था. उम्र 43 साल. सौरभ और रवि दोस्त थे. दोनों का धंधा हिसाब से चलता रहा. लेकिन समय के साथ सौरभ और रवि को सट्टा लगाने की लत लग गई. ऑनलाइन सट्टेबाजी की लत. इसके लिए सौरभ और रवि ने ऐप स्टोर में आसानी से मिल जाने वाले ऐप्स का सहारा लिया. शुरुआत में छोटे-मोटे सट्टे लगे, फायदा हुआ. तो लगा कि जब छोटे सट्टे में फायदा है तो बड़े सट्टे में भी होगा. तो सट्टे में लगाया जाने वाला अमाउंट बड़ा होने लगा. लेकिन अब सट्टे में ...