सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आखिर हमास ने क्यों किया इजरायल पर इतना तगड़ा हमला, जानें सबकुछ

फिलिस्तीनी समूह हमास ने शनिवार तड़के इजरायल के खिलाफ पिछले तीन सालों में अब तक का सबसे बड़ा हमला किया है. हमास ने इसे ऑपरेशन अक्सा फ्लड नाम देते हुआ कहा है कि उसने पांच हजार रॉकेट दागे हैं जबकि इजरायल  ने स्वीकार किया है कि समाल के लड़ाके उसके क्षेत्र में घुस आए हैं. यह केवल शुरुआत भर थी. इसके बाद इजरायल ने भी इसे एक्ट वॉर कारर देते हुए जवाबी हमला किया जिससे एक युद्ध की शुरुआत हो गई है. लेकिन आखिर हमास ने इजरायल पर हमला क्यों किया और उसने अभी के समय का चयन क्यों किया है ऐसे कई सवाल जिन्हें जानना जरूरी है.


अभी क्या है स्थिति

फिलहाल इस हमले से इजरायल और हमास एक दूसरे के खिलाफ बढ़ती हुई हिंसा के चक्र में उलझ गए हैं.  शनिवार को अचानक हुए हमले में हमास ने गाजा पट्टी से हवा, जमीन और पानी हर तरफ से हमला किया  जिसके बाद इजरायल ने भी जवाबी पश्चिमी तट पर जवाबी हमला किया.


कब हुआ था हमला

इससे पहले हमास ने 2021 में 11 दिन के युद्ध में इतने बड़े स्तर पर हमला किया था, जिसके बाद का यह सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है. इजराइली सेना के प्रवक्ता डेनियल हगारी ने हमले के बारे में बताते हुए कहा कि रॉकेट के पहले दौर के हमले  स्थानीय समयानुसार सुबह साढ़े छह बचे किए गए थे.  जिसके बाद इजराल ने भी ऑपरेशन आयरल स्वार्ड्स लॉन्च कर दिया.


खास दिन पर हुआ था हमला

7 अक्टूबर को हमले का दिन चुनने के पीछे हमास का खास इरादा था. ये हमले शनिवार की सुबह सिमचैट तोराह के दिन हुए थे जो यहूदियों के एक हफ्ते लंबा चलने वाला पर्व सुक्कोत जिसे फीस्ट ऑफ टबरनाक्लेस भी कहते हैं के अंत के समय के छुट्टी के दिन पड़ता है. माना जा रहा है कि इस बार यह संघर्ष आसानी से खत्म होने वाला नहीं है.


जमीन पर भी जारी है संघर्ष

रॉकेट के हमले उत्तर तेल अवीव में किए गए थे जिसके बाद हमास ने अपन लड़ाकों को दक्षिणी इजरायल में भी भेजा था. इजराइली मीडिया का कहना है कि हमलावरों ने रास्ते से गुजरने वाले गोलियां दागीं और शहर की गलियो में भी संघर्ष देखने को मिला. एक रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि हमास के लड़ाकों ने इजराइली आबादी के कुछ केंद्रों पर कब्जा भी कर लिया है. जबकि इजरायल टाइम्स के मुताबिक कफर अजा, स्डेरोट, सुफा, नाहाल ओज, मेघन बेरी और रेईम सैन्य अड्डे के आसपास के इलाकों में संघर्ष जारी है.


क्या कारण बताया जा रहा है

हमास ने यह हमला क्यों किया है इस हमार के प्रवक्ता खालेद क्वादोमी ने अलजजीरा को बताया कि समूह की सैन्य कार्रवाई दशकों से इजारइल की फिलिस्तीनियों पर हो रहे अत्याचारों के प्रतिउत्तर में की गई है. उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय गाजा में  फिलिस्तीनियों, हमारे अल आक्सा जैसे पवित्र इलाकों पर हो रहे अत्याचारों को रोके. इसी लिए इस लड़ाई की शुरुआत की गई है.


इजराइल के निर्माण से ही वह उलझा हुआ है युद्ध में

जब से इजराइल का निर्माण हुआ है तभी से इजराइल अपने दुश्मनों से घिरा हुआ है और कई बार युद्ध होने के बाद भी उसके दुश्मन देश उसका बाल भी बांका नहीं कर सके. वहीं इजरायल की ताकत बढ़ने के साथ ही फिलिस्तीन कमजोर होकर बिखरता रहा है फिलिस्तीन का गठन 1988 में हुआ था जिसमें गाजा पट्टी और वेस्ट बैंक के इलाके उसके हिस्से में आए थे, लेकिन फिलिस्तीन यहूदी और मुस्लिमों के पवित्र शहर यरूशलम पर भी अपना दावा करता रहा है.


फिलिस्तीन को उसके आसपास के अन्य मुस्लिम देशों की मदद पर निर्भर रहना पड़ा. बताया जाता है कि हमास संगठन को फिलिस्तीन के हितों की रक्षा के लिए बनाया गया था. फिलिस्तीन और इजरायल के बीच संघर्ष लंबे समय से जारी है जिसका हल अभी तक नहीं निकला है. 2008 के बाद इजरायल ने फिलिस्तीनी इलाकों में चार युद्ध किया जिसमें हजारों लोग मारे गए गाजा पट्टी की आबादी करीब 2.2 करोड़ है जो दुनिया के सबसे घनी आबादी वाले इलाकों में से एक माना जाता है.


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Mission Raniganj Collection Day 1: इतने नोट छापे अक्षय कुमार की नयी फिल्म ने

अक्षय कुमार की और एक मूवी थिएटर में आ गयी है। टीनू सुरेश देसाई के डायरेक्शन में बनी फिल्म मिशन रानीगंज अक्षय कुमार की अब तक की फिल्मों से कुछ अलग है। इस मूवी की कहानी रियल लाइफ इंसीडेंट पर बनी है जिसमें अक्षय कुमार ने जसवंत सिंह गिल की भूमिका निभाई है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी हाईप रही थी। यह देखना दिलचस्बॉप होगा कि बॉक्स ऑफिस पर मूवी ने कितना कमाल दिखाया। एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Mission Rani Collection Day 1: अक्षय कुमार ने इस साल फिल्म 'ओएमजी 2' के जरिये लोगों को एक सीख देने की कोशिश की। उन्हें शिव के दूत के किरदार में काफी पसंद किया गया। इस फिल्म के बाद वह 1989 की कोयला खदान स्टोरी 'मिशन रानीगंज' बड़े पर्दे पर लेकर आए हैं। उन्होंने जसवंत सिंह गिल का रोल प्ले किया है, जिसने एक साथ छह दर्जन से ज्यादा मजदूरों की जान बचाई। कोयला खदान हादसे पर आधारित है मूवी 'मिशन राजीनंग' सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है। इसे ऑडियंस और क्रिटिक्स से मिक्स रिव्यू मिला है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर फिल्म को अधिकतर अच्छे रिस्पांस मिले हैं। हालांकि, यह मूवी भ...

वीवो Y56 5G स्मार्टफोन का सस्ता वैरिएंट लॉन्च:50MP कैमरे से अंधेरे में खींच सकेंगे दिन जैसी फोटो

टेक कंपनी वीवो (Vivo) ने आज (25 सितंबर) मिड रेंज सेगमेंट में वीवो Y56 5G स्मार्टफोन का सस्ता वैरिएंट लॉन्च किया है। फोन में सुपर नाइट कैमरा सेंसर दिया गया है, जिससे अंधेरे में दिन जैसी क्लियर फोटो और वीडियो लिए जा सकेंगे। इसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 SoC दिया गया है। वीवो Y56: प्राइस और अवेलेबलिटी स्मार्टफोन को इसी साल फरवरी में 19,999 रुपए की कीमत में 8GB रैम और 128GB की स्टोरेज के साथ सिंगल वैरिएंट में लॉन्च किया था। अब कंपनी ने इसका 4GB रैम और 128GB की स्टोरेज वाला नया वैरिएंट पेश किया है। इसकी बिक्री 15 फरवरी को ऑफलाइन शुरू की गई थी। इसे वीवो की ऑफिशियल वेबसाइट से भी खरीदा जा सकता है। इसमें ब्लैक इंजन और ऑरेंज शिमर कलर ऑप्शन मिलते हैं। वीवो Y56 5G स्पेसिफिकेशन डिस्प्ले :  Vivo Y56 5G स्मार्टफोन में 6.58 इंच की फुल HD+ (2408 × 1080) LCD स्क्रीन दी गई है। फोन 2.5D कर्व और एक फ्लैट फ्रेम डिस्प्ले सपोर्ट के साथ आता है। कैमरा :  वीवो Y56 के दो रियर पैनल पर डबल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें प्राइमरी लेंस 50MP का है जिसका अपर्चर f/1.8 है और सुपर नाइट मोड के साथ आता है। दूसरा ल...

महादेव ऐप ने लाखों लोगों को चूना कैसे लगा दिया?

जाने माने स्टार रणबीर कपूर, हीना खाना हुमा कुरैशी और और कॉमेड्यन  कपिल शर्मा ने महादेव ऐप का ऐड किया था. अब ED ने पूछताछ करने के लिए बुलाया है. बात की शुरुआत छत्तीसगढ़ के एक शहर से करते हैं. - भिलाई. सामान्य ज्ञान की किताबों में इस शहर को स्टील प्लांट के लिए जाना जाता था. आज से लगभग दसेक साल पहले इस भिलाई के नेहरू नगर मोहल्ले में एक जूस की दुकान हुआ करती थी. जूस की दुकान का नाम था महादेव जूस कॉर्नर. इस जूस की दुकान को चलाने वाले बंदे का नाम था सौरभ चंद्राकर. उम्र 28 साल. इस जूस की दुकान से कुछ ही दूरी पर एक टायर की दुकान भी हुआ करती थी. इस दुकान के मालिक का नाम  रवि उप्पल था. उम्र 43 साल. सौरभ और रवि दोस्त थे. दोनों का धंधा हिसाब से चलता रहा. लेकिन समय के साथ सौरभ और रवि को सट्टा लगाने की लत लग गई. ऑनलाइन सट्टेबाजी की लत. इसके लिए सौरभ और रवि ने ऐप स्टोर में आसानी से मिल जाने वाले ऐप्स का सहारा लिया. शुरुआत में छोटे-मोटे सट्टे लगे, फायदा हुआ. तो लगा कि जब छोटे सट्टे में फायदा है तो बड़े सट्टे में भी होगा. तो सट्टे में लगाया जाने वाला अमाउंट बड़ा होने लगा. लेकिन अब सट्टे में ...