सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

विराट कोहली बने दुनिया के नंबर-1 चेज मास्टर, तोड़े सचिन तेंदुलकर के 2 बड़े रिकॉर्ड्स

विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 85 रनों की पारी खेल सफल रन चेज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सचिन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। कोहली के नाम अब 92 पारियों में 88.98 की औसत के 5517 रन है।


जहां मैटर बड़े होते हैं वहां किंग कोहली खड़े होते हैं....भारतीय पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया मैच के दौरान कोहली की विराट पारी देखने के बाद यह ट्वीट किया था। सहवाग की यह बात कोहली की पारी पर एकदम सही बैठती है। विराट ने कई मौकों पर दिखाया है कि जब सबसे ज्यादा मुश्किलों में होती है तो वह चट्टान की तरह खड़े हो जात हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी रविवार रात ऐसा ही कुछ देखने को मिला। भारत ने महज 2 के निजी स्कोर पर कप्तान रोहित शर्मा समेत ईशान किशन और श्रेयस अय्यर के रूप में तीन विकेट खो दिए थे। उस दौरान कोहली ने केएल राहुल के साथ 165 रनों की साझेदारी कर ना सिर्फ टीम को मुश्किल से निकाला बल्कि जीत की राह भी दिखाई। कोहली इस मैच में भले ही 15 रनों से अपने शतक से चूक गए हो, मगर उनकी यह पारी लंबे अरसे तक याद रखी जाएगी। अपनी इस पारी के दम पर विराट कोहली ने दुनिया के सबसे सफल चेज मास्टर का भी टाइटल अपने नाम किया। जी हां, कोहली ने अपनी इस पारी से सचिन तेंदुलकर के 2 बड़े रिकॉर्ड धवस्त किए हैं। आइए जानते हैं-


दुनिया के सबसे बड़े चेज मास्टर बने किंग कोहली


इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप मैच से पहले वनडे क्रिकेट में सफल रन चेज में सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड पर सचिन तेंदुलकर का नाम शीर्ष पर था। मगर इस मैच में 85 रनों की शानदार पारी खेल किंग कोहली ने यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वनडे क्रिकेट में कोहली के नाम सफल रन चेज के दौरान 5517 हो गए हैं, यह रन उन्होंने 88.98 की अविश्वसनीय औसत के साथ बनाया। वहीं सचिन ने अपने करियर के दौरान रन 55.45 की औसत से बनाए थे।


5517 - विराट कोहली 92 पारियों में, औसत 88.98


5490 - सचिन तेंदुलकर 124 पारियों में, औसत 55.45



4186 - रिकी पोंटिंग 104 पारियों में, औसत 57.34



3983 - रोहित शर्मा 89 पारियों में, औसत 63.22



3950 - जैक कैलिस 100 पारियों में, औसत 56.42


आईसीसी लिमिटेड ओवर टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय


विराट कोहली अपनी इस पारी के बाद आईसीसी लिमिटेड ओवर टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में सचिन तेंदुलकर के ही रिकॉर्ड को तोड़ा है। सचिन ने अपने करियर के दौरान आईसीसी टूर्नामेंट की 58 पारियों में 2719 रन बनाए थे, मगर अब किंग कोहली उनसे आगे निकल गए हैं। कोहली के नाम 64 पारियों में 2785 रन हो गए हैं।


विराट कोहली ने इसके अलावा नोन-ओपनर बैट्समैन के रूप में सबसे अधिक 50+ स्कोर करने का भी वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया। किंग कोहली वनडे क्रिकेट में अभी तक 113 बार 50 या उससे अधिक रन बनाने में कामयाब रहे हैं। अभी तक यह रिकॉर्ड कुमार संगाकारा के नाम था जिन्होंने 112 बार यह कारनामा किया था।




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Mission Raniganj Collection Day 1: इतने नोट छापे अक्षय कुमार की नयी फिल्म ने

अक्षय कुमार की और एक मूवी थिएटर में आ गयी है। टीनू सुरेश देसाई के डायरेक्शन में बनी फिल्म मिशन रानीगंज अक्षय कुमार की अब तक की फिल्मों से कुछ अलग है। इस मूवी की कहानी रियल लाइफ इंसीडेंट पर बनी है जिसमें अक्षय कुमार ने जसवंत सिंह गिल की भूमिका निभाई है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी हाईप रही थी। यह देखना दिलचस्बॉप होगा कि बॉक्स ऑफिस पर मूवी ने कितना कमाल दिखाया। एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Mission Rani Collection Day 1: अक्षय कुमार ने इस साल फिल्म 'ओएमजी 2' के जरिये लोगों को एक सीख देने की कोशिश की। उन्हें शिव के दूत के किरदार में काफी पसंद किया गया। इस फिल्म के बाद वह 1989 की कोयला खदान स्टोरी 'मिशन रानीगंज' बड़े पर्दे पर लेकर आए हैं। उन्होंने जसवंत सिंह गिल का रोल प्ले किया है, जिसने एक साथ छह दर्जन से ज्यादा मजदूरों की जान बचाई। कोयला खदान हादसे पर आधारित है मूवी 'मिशन राजीनंग' सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है। इसे ऑडियंस और क्रिटिक्स से मिक्स रिव्यू मिला है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर फिल्म को अधिकतर अच्छे रिस्पांस मिले हैं। हालांकि, यह मूवी भ...

वीवो Y56 5G स्मार्टफोन का सस्ता वैरिएंट लॉन्च:50MP कैमरे से अंधेरे में खींच सकेंगे दिन जैसी फोटो

टेक कंपनी वीवो (Vivo) ने आज (25 सितंबर) मिड रेंज सेगमेंट में वीवो Y56 5G स्मार्टफोन का सस्ता वैरिएंट लॉन्च किया है। फोन में सुपर नाइट कैमरा सेंसर दिया गया है, जिससे अंधेरे में दिन जैसी क्लियर फोटो और वीडियो लिए जा सकेंगे। इसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 SoC दिया गया है। वीवो Y56: प्राइस और अवेलेबलिटी स्मार्टफोन को इसी साल फरवरी में 19,999 रुपए की कीमत में 8GB रैम और 128GB की स्टोरेज के साथ सिंगल वैरिएंट में लॉन्च किया था। अब कंपनी ने इसका 4GB रैम और 128GB की स्टोरेज वाला नया वैरिएंट पेश किया है। इसकी बिक्री 15 फरवरी को ऑफलाइन शुरू की गई थी। इसे वीवो की ऑफिशियल वेबसाइट से भी खरीदा जा सकता है। इसमें ब्लैक इंजन और ऑरेंज शिमर कलर ऑप्शन मिलते हैं। वीवो Y56 5G स्पेसिफिकेशन डिस्प्ले :  Vivo Y56 5G स्मार्टफोन में 6.58 इंच की फुल HD+ (2408 × 1080) LCD स्क्रीन दी गई है। फोन 2.5D कर्व और एक फ्लैट फ्रेम डिस्प्ले सपोर्ट के साथ आता है। कैमरा :  वीवो Y56 के दो रियर पैनल पर डबल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें प्राइमरी लेंस 50MP का है जिसका अपर्चर f/1.8 है और सुपर नाइट मोड के साथ आता है। दूसरा ल...

महादेव ऐप ने लाखों लोगों को चूना कैसे लगा दिया?

जाने माने स्टार रणबीर कपूर, हीना खाना हुमा कुरैशी और और कॉमेड्यन  कपिल शर्मा ने महादेव ऐप का ऐड किया था. अब ED ने पूछताछ करने के लिए बुलाया है. बात की शुरुआत छत्तीसगढ़ के एक शहर से करते हैं. - भिलाई. सामान्य ज्ञान की किताबों में इस शहर को स्टील प्लांट के लिए जाना जाता था. आज से लगभग दसेक साल पहले इस भिलाई के नेहरू नगर मोहल्ले में एक जूस की दुकान हुआ करती थी. जूस की दुकान का नाम था महादेव जूस कॉर्नर. इस जूस की दुकान को चलाने वाले बंदे का नाम था सौरभ चंद्राकर. उम्र 28 साल. इस जूस की दुकान से कुछ ही दूरी पर एक टायर की दुकान भी हुआ करती थी. इस दुकान के मालिक का नाम  रवि उप्पल था. उम्र 43 साल. सौरभ और रवि दोस्त थे. दोनों का धंधा हिसाब से चलता रहा. लेकिन समय के साथ सौरभ और रवि को सट्टा लगाने की लत लग गई. ऑनलाइन सट्टेबाजी की लत. इसके लिए सौरभ और रवि ने ऐप स्टोर में आसानी से मिल जाने वाले ऐप्स का सहारा लिया. शुरुआत में छोटे-मोटे सट्टे लगे, फायदा हुआ. तो लगा कि जब छोटे सट्टे में फायदा है तो बड़े सट्टे में भी होगा. तो सट्टे में लगाया जाने वाला अमाउंट बड़ा होने लगा. लेकिन अब सट्टे में ...