शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की 'जवान' (Jawan) ने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए थिएटर्स में भीड़ अभी तक जुटाए रखी है। चौथे हफ्ते की शुरुआत करने जा रही 'जवान' के सामने अब थिएटर्स में कई नई फिल्में पहुंचीं। लग रहा है अब जवान की रफ़्तार शायद कम होने वाली है क्युकी कॉमेडी जॉनर की एक फील्म रिलीज़ हो गयी है।
बॉलीवुड की सबसे हिट कॉमेडी फ्रैंचाइजी 'फुकरे' (Fukrey) का तीसरा पार्ट थिएटर्स में रिलीज हुआ। 'फुकरे 3' से ऑडियंस को मजेदार कॉमेडी की उम्मीद थी, जिसे फिल्म ने पूरा कर दिया। ओपनिंग के दिन फिल्म की कमाई बता रही है कि जनता इसे पसंद कर रही है।
फिल्म ने गुरुवार को 8 से 9 करोड़ रुपये के बीच कलेक्शन किया है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि 'फुकरे 3' 2500 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है और इस हिसाब से इसकी शुरुआत बहुत सॉलिड है। फिल्म को मिक्स रिव्यू मिले हैं ,लेकिन दर्शकों में इसकी क्रेजी कॉमेडी को लेकर अच्छा रिस्पॉन्स है।
दिमाग मत लगाइएगा अगर आपको सिर्फ एंटरटेन होना है तो, चूचा फिल्म की जान हैं और वरुण ने अपने स्टाइल में गजब का काम किया है। उन्हें देखते ही आपकी हंसी छूट जाती है। सही मायने में फिल्म के हीरो वरुण ही हैं और इसमें कोई शक नहीं कि फुकरे, वरुण की वजह से ही इतनी पॉपुलर फ्रेंचाइजी है।
2013 में आई 'फुकरे' ने पहले दिन 2.5 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी और 36 करोड़ से ज्यादा नेट कलेक्शन के साथ ये सरप्राइज हिट थी। इसके सीक्वल 'फुकरे रिटर्न्स' (2017) को 8 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग मिली थी और 80 करोड़ कमाकर ये अच्छी खासी हिट रही थी। 'फुकरे 3' की शुरुआत, पिछली फिल्म के लेवल पर ही है। अगर जनता का प्यार इस फिल्म को मिला तो ये भी अच्छी हिट बन सकती है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें